जैव विविधता संरक्षण के लिए ग्रीन रिबन चैंपियन से किया गया ओएनजीसी को सम्मानित

ओएनजीसी को सीएनबीसी, नेटवर्क18 द्वारा 'जैव विविधता संरक्षण के लिए ग्रीन रिबन चैंपियन' से सम्मानित किया गया

जैव विविधता संरक्षण के लिए ग्रीन रिबन चैंपियन से किया गया ओएनजीसी को सम्मानित
जैव विविधता संरक्षण के लिए ग्रीन रिबन चैंपियन से किया गया ओएनजीसी को सम्मानित

नई दिल्ली : ओएनजीसी को सीएनबीसी, नेटवर्क18 द्वारा 'जैव विविधता संरक्षण के लिए ग्रीन रिबन चैंपियन' से सम्मानित किया गया। 
ओएनजीसी की जैव विविधता संरक्षण परियोजनाएं जैसे असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से मानस राष्ट्रीय उद्यान तक पूर्वी दलदली हिरण का स्थानांतरण, मेघालय के खासी हिल्स में लुप्तप्राय पश्चिमी हूलॉक गिब्बन के संरक्षण सहित कई अन्य परियोजनाएं उल्लेखनीय हैं। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव श्री रोहित कुमार सिंह ने टीम ओएनजीसी को उसकी पहल के लिए बधाई दी।

यह पुरस्कार ओएनजीसी के कार्यकारी निर्देशक प्रमुख श्री ए.पी. सिंह ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : जानें व्यापार में वृद्धि के लिए लोन एप के उपयोग के फायदे